Saturday, December 29, 2018

2019 में शेयर बाजारः दिखेगा ग्रहण इफेक्ट, दूसरी छमाही में मिलेंगे कमाई के मौके

Stock Market Trading Tips, Stock Tips for Tomorrow, Stock Tips Tomorrow, Live Market Update, Daily Stock News, Share Trading Tips Tomorrow, Intraday Day Trading Tips, Astrology of Share Market, astrology and Share market
2019 में वर्ष भर शेयर बाजार में खासा उतार-चढ़ाव दिख सकता है। इस साल जहां कई ग्रहण पड़ेंगे और ग्रहों के राशि परिवर्तन की वजह से नए योग बनेंगे। इसके अलावा आम चुनाव भी होने हैं। इन सभी घटनाओं के चलते बाजार में खासा बदलाव दिख सकता है। हालांकि पहली छमाही की तुलना में दूसरी छमाही में निवेश के अच्छे मौके मिल सकते हैं। ऐसे में ज्योतिष विशेषज्ञ सुरेश कौशल बता रहे हैं कि इस साल शेयर बाजार में किस तरह से निवेश करना चाहिए।

जनवरी में दिखेगा ग्रहण का असर

कौशल के मुताबिक, जनवरी की शुरुआत में ही राजनीतिक उठापठक का शेयर मार्केट पर सीधा असर पड़ेगा। 6 जनवरी और 21 जनवरी को दो ग्रहण भी हैं। इन दोनों कारणों से शेयर बाजार में 22 जनवरी तक सुस्ती नजर आएगी। ध्यान देने की बात है कि 6 जनवरी और 21 जनवरी से पहले और बाद के तीन दिन मार्केट में ट्रेडिंग के लिए अच्छे नहीं है। इसकी वजह ग्रहण का निवेशकों और ट्रेडिंग करने वालों पर पड़ने वाला असर है। इस दौरान निवेशक आईटी, टेक्सटाइल, एयरलाइंस और कृषि उत्पादों से जुड़े शेयरों को होल्ड कर रखेंगे। इस वजह से मार्केट में लिक्विडिटी की कमी रहेगी। वहीं 1 जनवरी से 1 फरवरी के बीच दवाइयों, सोना, बैंक, पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स और तांबे का काम करने वाली कंपनियों के शेयरों में तेजी रहेगी।

फरवरी में इन सेक्टर्स से रह सकते हैं दूर

30 जनवरी से 27 फ़रवरी के बीच मीडिया, चांदी, एल्युमीनियम, कोल्ड ड्रिंक प्रोडक्ट्स, रियल एस्टेट और ऑटो क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में मंदी रहेगी। 7 फरवरी से 22 मार्च के बीच में विदेशी निवेशक अपने धन की जमकर निकासी करेंगे। यह वक्त चुनाव से पहले का है, इस वजह से ओपीनियन पोल्स का भी शेयर बाजार पर बड़ा असर पड़ेगा। घरेलू निवेशकों में भी भारतीय बाजारों को लेकर भरोसे की कमी रहेगी। यानी 22 जनवरी से 21 मार्च के बीच भारतीय बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में अस्थिरता रहेगी।

मार्च-अप्रैल में रहेगी उठापटक

10 मार्च से 19 अप्रैल के बीच शेयर मार्केट में काफ़ी उठापठक रहेगी। इस समय में रिज़र्व बैंक की घोषणाएं मार्केट पर खास असर डाल सकती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजारों के सेंटीमेंट अचानक खराब हो सकते हैं। चुनाव परिणामों को लेकर मार्केट में चिंता रहेगी, जिस वजह से देश की पूरी आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ा सकता है। पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स, दालें, सोने, रियल एस्टेट, दवाइयों का काम और आयात-निर्यात के क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में खासतौर पर अस्थिरता रहेगी। 29 मार्च से 19 अप्रैल का वक्त शेयर मार्केट के लिए खासतौर पर खराब रह सकता है।

Source- Money Bhaskar

Friday, December 28, 2018

Stock Trading Tips Tomorrow- सेंसेक्स 269 अंक मजबूत बंद, निफ्टी 10850 के पार, सन फार्मा 3.40% चढ़ा

Stock Tips Tomorrow, Share Market Tips, Share Tips, Stock Tips, Live Market Update, MCX Trading Tips, NCDEX Tips, Online Market Update, Stock Trading Tips Tomorrow, Free Intraday Trading Tips
पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों से शुक्रवार को शेयर बाजार में अच्छी खरीददारी देखने को मिली। बैंकिंग और फार्मा स्टॉक्स में खरीददारी के चलते सेंसेक्स 269 अंक मजबूत होकर 36076 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 79 अंकों की बढ़त के साथ 10860 के स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले रुपए में मजबूती से भी मार्केट को खासा सपोर्ट मिला।


ये हैं टॉप गेनर

निफ्टी 50 की बात करें तो 4 फीसदी की मजबूती के साथ टाइटन टॉप गेनर रही। वहीं सन फार्मा 3.42 फीसदी, इंडियन ऑयल कॉर्प (IOC) 3.21 फीसदी, ज़ी एंटरटेनमेंट 2.16 फीसदी, यस बैंक 1.88 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।


फार्मा स्टॉक्स में अच्छी खरीददारी

बाजार को बैंकिंग और फार्मा स्टॉक्स में खरीददारी से अच्छा सपोर्ट मिला। निफ्टी बैंक में 1 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.52 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.45 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.80 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 1.68 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई।

Source- Money Bhaskar

Free Intraday Trading Tips- शेयर बाजार में बड़ी तेजी, सेंसेक्स 330 अंक मजबूत, निफ्टी 10870 के ऊपर

Stock Tips Tomorrow, Share Market Tips, Share Tips, Stock Tips, Live Market Update, MCX Trading Tips, NCDEX Tips, Online Market Update, Stock Trading Tips Tomorrow, Free Intraday Trading Tips

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेतों और रुपए में मजबूती के बीच शुक्रवार को शेयर बाजार की अच्छी ओपनिंग हुई। सेंसेक्स लगभग 100 अंक बढ़कर खुला और कुछ ही देर में मजबूती बढ़ गई। फिलहाल सेंसेक्स 330 अंकों की बढ़त के साथ 36140 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 95 अंक मजबूत होकर 10870 के ऊपर बना हुआ है।

ये हैं टॉप गेनर

निफ्टी 50 की बात करें तो 2.25 फीसदी की बढ़त के साथ टाइटन टॉप गेनर बना हुआ है। वहीं यूपीएल में 2.10 फीसदी, इंडसइंड बैंक में 2 फीसदी, यस बैंक में 1.94 फीसदी और सन फार्मा ने 1.90 फीसदी की मजबूती बनी हुई है।

30 पैसे मजबूत होकर खुला रुपया

वहीं रुपया शुक्रवार को 30 पैसे मजबूत होकर 70.05 प्रति डॉलर के भाव पर खुला। क्रूड में नरमी और डॉलर की डिमांड में कमी आने से रुपए को सपोर्ट मिला है। एक्सपोर्टर्स और बैंकों द्वारा डॉलर की बिकवाली से भी रुपए को मजबूती मिली है।

एशियाई बाजारों में तेजी

इससे पहले एशियाई बाजारों में तेजी का रुख दिख रहा है। जापान के निक्की 225 को छोड़कर सभी प्रमुख बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। निक्की में 0.52 फीसदी कमजोरी है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.67 फीसदी, हैंगशैंग में 0.09 फीसदी, ताइवान वेटेड में 0.27 फीसदी, कोस्पी में 0.65 फीसदी, सेट कंपोजिट में 0.38 फीसदी, जकार्ता कंपोजिट में 0.21 फीसदी, शंघाई कंपोजिट में 0.15 फीसदी और एसजीएक्स निफ्टी में 0.88 फीसदी की तेजी है। इसके पहले गुरुवार को प्रमुख अमेरिकी बाजार भी मजबूत होकर बंद हुए। नैसडैक में 0.38 फीसदी और डाउ जोंस में 1.14 फीसदी की तेजी रही।

Source- Money Bhaskar

Thursday, December 27, 2018

Stocks in the news: Sun Pharma, NTPC, Tata Global, Cimmco, Titagarh Wagons, HUL

Sun Pharma, Hindustan Unilever, NTPC, Money Control, Most Active Stock, Stock Trading Tips Tomorrow, Stock Tips Tomorrow, Share market trading tips, Live Market Update,

Here are stocks that are in the news today:
Sun Pharma: Subsidiary DUSA Pharmaceuticals gets relief from US court in patent infringement case.
Hindustan Unilever: Company said NAA order refers to need to pass on benefit of cut in rates to consumers and the order is fully consistent with HUL's stand & actions.
NTPC: Investment approval has been accorded for Bilhaur Solar PV Project of 140 MW capacity and Auraiya Solar PV Project of 20 MW capacity.
Source- Money Control


Wednesday, December 26, 2018

बैंकिंग-ऑटो सेक्टर ने शेयर बाजार को संभाला, सेंसेक्स में 234 अंकों की तेजी, निफ्टी 10,700 के पार

Stock Tips Tomorrow, Share Market Tips, Share Tips, Stock Tips, Live Market Update, MCX Trading Tips, NCDEX Tips, Online Market Update, Stock Trading Tips Tomorrow, Free Intraday Trading Tips
सुबह के कारोबार में गिरावट के साथ खुले भारतीय शेयर बाजार बैंकिंग, ऑटो और एफएमसीजी सेक्टर में लिवाली के दम पर हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहा। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 234 अंकों की तेजी के साथ 35,704 अंकों पर बंद हुआ। सुबह कारोबारी से लेकर दोपहर करीब 1.45 मिनट तक सेंसेक्स में गिरावट रही। दिनभर के कारोबार में 35,704 सेंसेक्स का सबसे उच्चतम रहा, जबकि 35,013 सबसे निम्नतम स्तर रहा। 

निफ्टी में भी रही बढ़त
उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी भी दिनभर के कारोबार के बाद 66 अंकों की तेजी के साथ 10,726 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी में 36 कंपनियां हरे निशान में बंद हुईं, जबकि 14 कंपनियां लाल निशान में बंद हुईं। निफ्टी में अडानी पोर्ट्स के शेयर में सबसे ज्यादा 4.53 फीसदी की बढ़त देखी गई, जबकि सनफार्मा के शेयरों में 2.34 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।


इन शेयरों में रही तेजी
बीएसई में जेट एयरवेज, GE T&D India Ltd, केन फिन होम्स लिमिटेड, IL&FS ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क लिमिटेड और स्पाइसजेट के शेयरों में तेजी रही। निफ्टी में अडानी पोर्ट्स, जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज लिमिटेड, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में तेजी रही। 


इन शेयरों में रही गिरावट
बीएसई में नवकार कॉरपोरेशन, सिम्फनी, 3M INDIA LTD, अपोलो ट्यूब्स लिमिटेड और फ्यूचर रिटेल लिमिटेड के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी में सनफार्मा, यस बैंक, टीसीएस, इंफोसिस और सिप्ला के शेयरों में गिरावट रही।

Source- Money Bhaskar