Friday, October 12, 2018

सेंसेक्स 732 अंक बढ़कर 34,734 अंक पर बंद, निफ्टी 10450 के पार, RIL में 4% की तेजी

Best Stock Tips, Stock Tips for Tomorrow, Day Trading Tips, Nifty Trading Tips, Equity Trading Tips, Free Intraday Trading Tips, Stock Tips Free Trial, Stock Trading Tips Tomorrow, Stock Market Update,

रुपए में रिकवरी और एशियाई बाजारों से मिले संकेतों से शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब हुए। सेंसेंक्स 732 अंकों की बढ़त के साथ 34,734 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 238 अंकों की उछाल के साथ 10,473 के स्तर पर क्लोज हुआ। कारोबार में NSE पर सेक्टोरल इंडेक्स में सिर्फ निफ्टी आईटी इंडेक्स में 0.98 फीसदी की गिरावट रही। मारुति में 6 % और RIL में 4% की तेजी रही। BSE पर 2000 से ज्यादा शेयर बढ़े।

किन शेयरों में तेजी, किनमें गिरावट
कारोबार के दौरान सेंसेक्स में सिर्फ TCS में 3.10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं मारुति, एमएंडएम, कोटक बैंक, आईटीसी, RIL, एशियन पेंट्स, ओएनजीसी, यस बैंक, एचयूएल, HDFC, ICICI बैंक, HDFC बैंक,  इंफोसिस, सन फार्मा, एसबीआई बढ़त के साथ बंद हुए।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी
लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीददारी दिखी। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 2.42 फीसदी चढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में भी 2.88 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 2.60 फीसदी मजबूत हुआ।

निफ्टी 11 में 10 इंडेक्स में तेजी
NSE पर सेक्टोरल इंडेक्स में शामिल 11 में से 10 इंडेक्स में मजबूती रही। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी मेटल इंडेक्स में 3.98% दर्ज की गई है। इसके अलावा बैंक निफ्टी 2.47%, रियल्टी इंडेक्स 3.40%, एफएमसीजी में 2.84%, ऑटो में 3.95 %, फार्मा में 0.39%, पीएसयू बैंक में 1.13% और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 2.72% की बढ़त है। हालांकि रुपए में मजबूती से निफ्टी आईटी इंडेक्स 0.98% गिरा है।

गुरुवार को भी गिरे अमेरिकी बाजार
अमेरिकी बाजारों में गुरुवार को भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। डाओ जोंस में 2 दिनों में करीब 1400 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार के कारोबार में डाओ जोंस 546 अंक यानी 2.13 फीसदी की कमजोरी के साथ 25,053 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक 93 अंक यानी 1.25 फीसदी गिरकर 7,329 के स्तर पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 57 अंक यानी 2.06 फीसदी की गिरावट के साथ 2,728 के स्तर पर बंद हुआ।

Source- 
https://money.bhaskar.com/news/MON-MARK-STMF-MRKT-stock-market-live-update-on-12-october-2018-friday-5968772-NOR.html?ref=ht

3 comments: