Showing posts with label Beat Stock Tips. Show all posts
Showing posts with label Beat Stock Tips. Show all posts

Friday, November 23, 2018

Jet Airways के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर रंजन मथाई का इस्तीफा

Beat Stock Tips, Best Trading for Today, BTST Call STBT Call, Bullish Market, best shares to buy, Best Share Market Trading Tips,
कर्ज से दबी जेट एयरवेज (Jet Airways) एक अन्य इंडिपेंडेंट डायरेक्टर रंजन मथाई ने गुरुवार की शाम को बोर्ड से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने दूसरी जिम्मेदारियों के चलते दबाव बढ़ने के कारण इस्तीफा देने की बात कही है। गौरतलब है कि जेट एयरवेज को इन दिनों कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हाल में कंपनी को मुंबई से अपनी 10 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी थीं।

बनी हुई हैं जेट की मुश्किलें

उनकी बोर्ड से विदाई ऐसे समय में हुई है, जब एयरलाइन को कर्ज में बढ़ोतरी और तेल की ऊंची कीमतों के कारण प्रॉफिट पर दबाव के कारण परिचालन जारी रखना मुश्किल हो रहा है। देश के अग्रणी कॉरपोरेट ग्रुप्स में से एक टाटा ग्रुप इस कंपनी को खरीदने में दिलचस्पी ले रहा है। हालांकि ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस ने कहा कि जेट के साथ बातचीत अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन स्टेक खरीदने के लिए अभी कोई प्रस्ताव तैयार नहीं किया है।

अन्य जिम्मेदारियों के चलते दिया इस्तीफा

एयरलाइन द्वारा जारी एक बयान में मथाई ने कहा, ‘अन्य जिम्मेदारियों के चलते मैं इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर जेट एयरवेज के बोर्ड में ज्यादा समय देने की स्थिति में नहीं हूं। इसके चलते मैंने बोर्ड से इस्तीफा देने का फैसला किया है।

Source- Money Bhaskar

Tuesday, November 20, 2018

Stock Tips Tomorrow- सेंसेक्स में 300 अंकों की गिरावट, निफ्टी 10650 के करीब बंद, यस बैंक 6% टूटा

best shares to buy, Best Share Market Trading Tips, Bearish Market, Beat Stock Tips, Best Trading for Today, Bullish Market, Closing Bell, Commodity Trading Tips,
अमेरिकी बाजारों में बड़ी गिरावट के बाद ज्यादातर एशियाई शेयर बाजारों में कमजोरी का असर मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार भी दिखा। सेंसेक्स 300 अंकों की गिरावट के साथ 35474.51 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 107.20 अंकों की गिरावट के साथ 10,656.20 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी में 6 फीसदी की कमजोरी के साथ यस बैंक सबसे ज्यादा गिरने वाला स्टॉक रहा।

RIL-TCS जैसे हैवीवेट्स भी टूटे

बाजार में चौतरफा बिकवाली से हैवीवेट स्टॉक्स भी नहीं बचे। रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) लगभग 1 फीसदी कमजोर होकर 1138.65 रु के स्तर पर बंद हुआ। वहीं टीसीएस 1.28 फीसदी गिरावट के साथ 1877.75 रुपए के स्तर पर पहुंच गया। 

 

सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

यस बैंक टॉप लूजर रहा, जो 6 फीसदी की गिरावट के साथ 192.50 रुपए पर बंद हुआ। इसके अलावा हिंडाल्को में 6 फीसदी, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस 3.79 फीसदी, डॉ. रेड्डीज लैब 3.57 फीसदी, विप्रो में 3 .29 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
निफ्टी में गेल इंडिया 2.79 फीसदी की ग्रोथ के साथ टॉप गेनर रहा। वहीं अडानी पोर्ट्स, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस भी निफ्टी के टॉप गेनर रहे।

यस बैंक में बड़ी गिरावट

यस बैंक का स्टॉक फिलहाल 6.13 फीसदी की गिरावट के साथ 192.25 रुपए पर बंद हुआ। स्टॉक में गिरावट की वजह उसके इंडिपेंडेंट डायरेक्टर आर चंद्रशेखर का इस्तीफा रहा। उन्होंने 19 नवंबर को ही व्यक्तिगत कारणों से बोर्ड से इस्तीफा दिया।

आईटी, फार्मा सहित सभी इंडेक्स में गिरावट
निफ्टी में आईटी, मेटल, पीएसयू बैंक और फार्मा इंडेक्स में सबसे ज्यादा लगभग 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं निफ्टी ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी में भी लगभग 1 फीसदी की गिरावट रही। 

Source- Money Bhaskar

Friday, June 8, 2018

Sensex, Nifty close flat, Sun Pharma shares surge 8%


Stock Tips Tomorrow, Share Trading Tips, Beat Stock Tips, Closing Bell, Intraday Trading Tips
BSE Sensex closed lower by 19.41 points, or 0.05%, to 35,443.67, while the Nifty 50 ended unchanged 10,767.65, down 0.70 points, 0.01%. Meanwhile, BSE MidCap and SmallCap rose 0.42% and 0.58%, respectively.Among the sectoral indices on BSE, healthcare gained most at 3.62%, IT 0.77%, energy 0.75% and teck 0.73%. Power, metal, FMCG, finance and bankex declined.Sun Pharma, Dr. Reddy’s Labs, Tata Motors and SBI were top gainers, whereas Power Grid, HDFC, Axis Bank and ITC were among the major losers.Fore More Detail click hereThis Content has been taken by Live Mint